लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: लखनऊ। पुराने पारा थाने के सामने बने पिंक बूथ के पीछे शनिवार को शारदा नहर में 25 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि मृतक सफेद शर्ट और पैंट पहने था। उसकी नाक से खून निकल रहा था। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक कीपैड मोबाइल मिला। पुलिस उस मोबाइल से युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: शारदा नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...