Lucknow News: शारदा नहर में मिला युवक का शव
लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: काकोरी। पारा थाना क्षेत्र के विक्रम नगर पुल के पास शारदा नहर में शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव काफी पुराना होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर विक्रम नगर ओवरब्रिज के पास स्थानीय लोगों ने नहर में एक शव तैरता देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी गई है। यह भी पढ़ें- शारदा नहर में मिला 40 वर्षीय अज्ञात युवक शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.