Lucknow News: शारदा नहर में दो युवकों के गिरने की सूचना पर दो दिन चला सर्च, कुछ नहीं मिला
लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। मानकनगर के कन्नौसी पुल के नीचे बहने वाली शारदा नहर में दो युवकों के गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर मानकनगर और कृष्णानगर पुलिस ने एसडीआरएफ के साथ दो दिन तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन किसी का पता नहीं चला।सोमवार रात 10:30 बजे रवि कांत मौर्य ने थाना प्रभारी मानकनगर अजीत सिंह को सूचना दी कि नहर में दो युवक गिर गए हैं। पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ टीम को बुलाकर रात 12:30 बजे तक सर्च कराया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार को थाना प्रभारी ने दोबारा एसडीआरएफ को बुलाकर रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। दूसरे दिन भी नहर में तलाशी ली गई, लेकिन कोई युवक नहीं मिला। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि सूचना देने वाला रवि कांत मौर्य खुद शराब के नशे में था। उसने बताया था कि नहर में गिरने वाले दोनों युवक भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.