Lucknow News: शारदा नगर में करंट से गाय की मौत
लखनऊ, अगस्त 4 -- Lucknow News: लखनऊ। शारदा नगर योजना के रुचि खंड-2 में मंगलवार को लेसा की लापरवाही के कारण करंट लगने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना डा. यूके सिंह के मकान संख्या 1/550 के पास स्थित पार्क के कोने में हुई। हादसे से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर पहले भी करंट उतरने की वजह से एक गाय की जान जा चुकी है। निवासियों ने पिछले वर्ष दिसंबर से इस वर्ष अप्रैल के बीच तीन बार शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन हर बार लापरवाही बरतते हुए कोई स्थायी कदम नहीं उठाया गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: झूलते बिजली के तार की चपेट में आकर तीन भैंस मरीं यदि विभाग ने समय रहते सुध ली होती, तो बेजुबान की जान बचाई जा सकती थी। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग की इस गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली पर सख्त नाराजगी जताते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.