लखनऊ, सितम्बर 22 -- Lucknow News: लखनऊ, कार्यालय संवाददाता जश्ने-ए-गौसुलवरा और जुलूस ए गौसिया शान ओ शौकत के साथ निकाला जाएगा। जुलूस-ए-गौसिया 24 सितम्बर को निकलेगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने ग्यारहवीं शरीफ की फजीलत बयान की। उन्होंने बताया कि परंपरागत जुलूस-ए-गौसिया 24 सितम्बर को चौक स्थित दरगाह मखदूम शाहमीना से दोपहर 12.30 बजे आरंभ होकर मेडिकल कॉलेज स्थित दरगाह हाजी उल हरमैन तक पहुंच कर सलात ओ सलाम और दुआ पर पूरा होगा। क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गो से परम्परागत तरीके से जुलूस-ए-गौसिया की अंजुमने अपने जुलूस लेकर सुबह से दरगाह शाह मीना शाह के आस्ताने पर पहुचेंगी। इस अवसर पर आम लंगर की व्यवस्था की जाएगी। जुलूस में नात, मनक़बत, दरूद, सलातो-सलाम और या गौस अल मदद पढ़ते हुए शिरकत करें। यातायात व्यवस्...