लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर में रहने वाली एक युवती ने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठगने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।पीड़िता के अनुसार करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी निजी फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर उसने 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। युवती ने वर्ष 2025 में कृष्णानगर थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर उसने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। आयुक्त के आदेश पर बुधवार को कृष्णानगर प...