Lucknow News: शहर की पांच लाख आबादी आज झेलेगी बिजली संकट
लखनऊ, अक्टूबर 5 -- Lucknow News: गोमतीनगर, जानकीपुरम, महानगर, वृंदावन, पुरानिया और उतरेठिया सहित शहर के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान लेसा उपकेंद्रों के फीडर व ट्रांसफार्मर की मरम्मत कार्य कराएगा। इससे करीब पांच लाख आबादी प्रभावित रहेगी। गोमतीनगर के विशालखंड-एक व चार में मंगलवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इसके अलावा विजयखंड व उजरियावं में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। गोमती नगर विस्तार सेक्टर-पांच में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। जानकीपुरम विस्तार उपकेंद्र दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। महानगर सुभाष पार्क उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे गोल मार्केट, वायरलेस चौराहा व सेक्टर-बी महानगर प्रभावित रहेगा। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.