लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: कृष्णानगर के कनौसी में अर्धनिर्मित प्लाट में पेंटर सुखपाल (30) की शराब और मीट पार्टी के दौरान उसके दोस्त ने सिर कूचकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोस्त फरार हो गया। सुबह खून से लथपथ हालत में शव पड़ा देख मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्यारोपी की तलाश में तीन टीमें दबिश दे रही हैं। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक सुखपाल मूल रूप से हरदोई के टड़ियावां इलाके के बहुठा गांव का रहने वाला था। कुछ दिन से वह कनौसी गांव में गोलू पाल के अर्धनिर्मित प्लाट में बने कमरे में किराए पर रह रहा था। पड़ोस स्थित दूसरे कमरे में उन्नाव के पाटन का रहने वाला राजेश रावत उर्फ काली रहता था। शुक्रवार सुबह प्लाट में औंधे मुंह खून से लथपथ हालत में सुखपाल पड़ा था। पास में खून से सनी...