लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: शरद पूर्णिमा पर गोमती तट पर आस्था और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। गोमती तट पर मनकामेश्वर उपवन घाट और झूलेलाल वाटिका में विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां गोमती की भव्य आरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद (भोग) वितरित किया गया। उपवन घाट पर मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उनके सानिध्य में मां गोमती की भव्य आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं ने शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी के बीच महाप्रसाद के रूप में खीर ग्रहण की। गोमती आरती संस्था द्वारा शिव मंदिर घाट, बंधा रोड शिवनगर खदरा में गोमती आरती का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: श्री शनिदेव मंदिर में मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव, वितरित हुआ खीर प्रसादगोमती तट पर द...