लखनऊ, जुलाई 28 -- Lucknow News: काकोरी,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में काकोरी के टिकरिया गांव में शटर तोड़कर 14 लाख रुपये के मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से एक बाइक, दस मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये नकदी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि टिकरिया निवासी विश्वजीत यादव की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने 40 स्मार्टफोन और एक लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया था। चोरी किए गए मोबाइल फोन बाद में ग्राहकों को बेच दिए गए थे। जब इनमें से कुछ मोबाइल एक्टिवेट हुए, तो उनके आईएमईआई नंबर के जरिए ग्रा...