लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: मोहनलालगंज।धनुवासांड़ में पत्नी पर शक करने के चलते रस्सी से गला कस कर हत्या की थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति को जेल भेज दिया। धनुवासांड़ निवासी मजदूर राधा कृष्ण उर्फ राधे ने बुधवार की रात्रि पत्नी रेखा की रस्सी से गला कस कर हत्या कर दी। गुमराह करने के लिए उसने बच्चों से बताया कि उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर रही थी जिसकी रस्सी काटकर नीचे उतारा था। मृतका के मायके के लोगों के आने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला था पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गलाकस कर हत्या आने के बाद आरोपी ने हत्या किए जाने की बात कबूल की। इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसे उसकी पत्नी के चरित्र को लेकर शक था। इसी को लेकर अक्सर लड़ाई होती थी पहले भी वह कई बार जाने से मारने की धमकी दे चुक...