लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: अमीनाबाद मार्केट में राज्य कर विभाग (खंड-5) ने सोमवार को हार्डवेयर कारोबारियों के साथ व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार के नेतृत्व में हुए संवाद में हार्डवेयर कारोबारियों ने बताया कि पेंट्स, प्लंबिंग, टूल्स और नट-बोल्ट जैसे आइटम पर अलग-अलग टैक्स स्लैब व अस्पष्ट एचएसएन कोड के चलते जुर्माने का भय रहता है। सप्लायरों द्वारा समय पर रिटर्न न भरने से खुदरा व्यापारियों का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) ब्लॉक होने और मामूली विसंगतियों पर कड़े नोटिस मिलने पर चिंता जताई गई। इसके अलावा, स्थानीय परिवहन के दौरान ट्रैफिक या वाहन खराब होने पर ई-वे बिल की समय-सीमा समाप्त होने, बिल-पिनकोड में मामूली त्रुटि पर भारी जुर्माना, पोर्टल की तकनीकी समस्याओं से लेट फीस, रिफंड में देरी और औचक सर्वे या छापेमा...