लखनऊ, अगस्त 9 -- Lucknow News: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल (ट्रांसपोर्ट नगर इकाई) द्वारा रविवार को क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि समस्याओं का समाधान व्यापारियों की एकजुटता और जागरूकता से ही संभव है। उन्होंने व्यापारियों का आह्वान किया कि वे जाति और धर्म से ऊपर उठकर एक मजबूत वोट बैंक के रूप में अपनी पहचान बनाएं। यदि व्यापारी एकजुट होकर मतदान करेंगे, तो कोई भी राजनीतिक दल उनके हितों की अनदेखी नहीं कर सकेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि भ्रष्ट अधिकारियों से डरने की आवश्यकता नहीं है, संगठन हर कदम पर व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ा है। समारोह के दौरान नए पदाधिकारियों का गठन कर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें सुनील मौर्य को...