लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: गोमती नगर के विनय खंड-2 स्थित जनता मार्केट के पास पिछले दो महीनों से बंद पड़ा नगर निगम का सार्वजनिक शौचालय आखिरकार खुल गया है। शौचालय बंद होने के कारण स्थानीय व्यापारियों को काफी दिक्कत हो रही थी। समस्या के समाधान के लिए रविवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया था। सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने महापौर और नगर आयुक्त से बातकर व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया। संगठन के हस्तक्षेप के बाद नगर निगम प्रशासन तुरंत हरकत में आया और दो माह से बंद शौचालय को तत्काल प्रभाव से खोल दिया गया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: गोमतीनगर में व्यापारियों ने शौचालय व पार्किंग की समस्या पर किया प्रदर्शन शौचालय खुलने पर स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...