लखनऊ, सितम्बर 11 -- Lucknow News: नगर निगम की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का जिम्मा संभाल रही लखनऊ स्वच्छता अभियान कंपनी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को वेतन कटौती और शोषण के आरोप लगाते हुए हड़ताल कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के काम बंद करने से अलीगंज और जानकीपुरम समेत जोन-3 के बड़े हिस्से में घर-घर से कूड़ा उठान पूरी तरह ठप हो गया। पूरे दिन कूड़ा गाड़ियां नहीं निकलने से मोहल्लों और कॉलोनियों में गंदगी के ढेर लगे रहे और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने कहा कि जो विरोध करता है कि उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है।

आधा वेतन मिलता है, बाकी वापस ले लिया जाता है प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें कई महीनों से पूरा वेतन नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि वेतन खाते में आने के बाद पांच से सात ह...