Lucknow News: वृद्धजनों की जांच, मेधावियों का हुआ सम्मान
लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के 'आपका विधायक, आपके द्वार' अभियान के तहत रविवार को तारा खेड़ा पंचायत में ग्राम बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 50 जरूरतमंद लोगों को जांच हुई। इन्हें निःशुल्क पावर के चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं वंदना वर्मा, अनुराधा, सलमा और ललित को साइकिल, घड़ी और प्रस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त नींव है । प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.