लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में वीआईपी फ्लीट गुजरने के दौरान सड़क पार करने से रोकने पर एक महिला ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि महिला ने पुलिस वालों से गाली गलौज की। दरोगा से अभद्रता की और महिला दरोगा से हाथापाई तक की। इस मामले में पुलिसकर्मी की ओर से सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। दरोगा राम प्रताप सिंह के मुताबिक 15 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे उनकी ड्यूटी शहीद पथ पर बड़ी रोटरी और ट्रू वैल्यू कट के पास लगी थी। इसी दौरान मड़ियांव भरत नगर निवासी मुस्कान जायसवाल डिवाइडर पार करके सड़क से दूसरी ओर जाने लगी। आरोप है कि पुलिस वालों ने रोका तो वह महिला रुकने को तैयार नहीं हुई। वीआईपी फ्लीट गुजरने से ठीक पहले वह डिवाइडर के बीच खड़ी होकर गालियां देने लगी। काफी समझाने के बाद उसे रोका जा सका।आरोप है कि फ्ली...