Lucknow News: विहिप-बदरंग दल ने थाने का घेराव कर किया हंगामा
लखनऊ, नवम्बर 12 -- Lucknow News: सुगामऊ में महिला को रस्सी से बांधकर पीटने के मामले में आक्रोशित बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को इंदिरानगर थाने का घेराव किया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने एसीपी गाजीपुर अतुल पांडेय को ज्ञापन देकर आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान बजरंग दल के विभाग संयोजक विजय, प्रचार टोली के सदस्य शरद चंद्र, राकेश सिंह राकेश सिंह प्रखंड अध्यक्ष सहित जिले और प्रखंड की कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने महिला की सुरक्षा और उचित इलाज की भी मांग की। हंगामा-प्रदर्शन बढ़ता देख एसीपी पहुंचे। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: जिस पर लगा लापरवाही का आरोप, उसी को सौंप दी गई जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.