लखनऊ, अक्टूबर 22 -- Lucknow News: पीजीआई में भर्ती पिता से मिलने जा रहे उप्र. विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के कांस्टेबल करन सिंह यादव को दबंगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि बाइक की टक्कर के बाद यूपी 112 पर पुलिस से शिकायत करने से नाराज युवक ने अपने आठ से 10 साथियों को बुलाकर जवान पर लाठी डंडों और लोहे की रॉड से हमलाकर दिया। मारपीट में जवान के सिर, सीने और रीढ़ की हड्डी में चोटें आईं। पीजीआई पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाराबंकी मसौली के जवारीपुर गांव निवासी करन सिंह यादव यूपीएसएसएफ की पहली बटालियन में आरक्षी हैं। वह लखनऊ में तैनात हैं। उनके पिता के ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन पीजीआई में हुआ है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे करन छुट्टी लेकर स्कूटी से पिता को देखने पीजीआ...