लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए शनिवार को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाने के लिए 1.77 लाख बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। बीएलओ ने यहां लोगों को नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 बांटे और भरे हुए फॉर्म जमा किए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा सहित अन्य अधिकारियों ने कई बूथों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट ली। यह भी पढ़ें- यूपी में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर विशेष अभियान, आज सभी बूथों पर बैठेंगे बीएलओछूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान में 2.72 करोड़ छूटे हुए लोगों का नाम जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। युवाओं व महिलाओं के नाम जोड़ने पर भी फोकस किया जा रहा है। सीईओ नवदीप रिणवा ने लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के मॉर्डन एकेडमी व सेंट जान बास्को...