लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: लखनऊ। महिगवां के एक गांव में 18 अक्तूबर को विवाहिता के जान देने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई विवाहिता के पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में की है। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी वर्ष 2016 में की थी। शादी से पहले आरोपी दामाद की पहली पत्नी से दो बच्चे थे। आरोप है कि दामाद को बेटी को हिस्सा नहीं देना पड़े इसलिए वह उसे नौकरों की तरह रखता था। वहीं, दामाद का पड़ोसी बेटी का उत्पीड़न करता था। शिकायत करने पर दोनों पक्षों में सुलह हो जाता था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: विवाहिता के आत्महत्या के मामले में पति समेत तीन पर केस दर्ज इतना ही नहीं, आरोपी दामाद की मां भी बेटी को प्रताड़ित करती थी। आरोप है कि 18 अक्तूबर को शाम करीब पांच बज...