Lucknow News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, सिर-नाक से निकला खून
लखनऊ, जुलाई 22 -- Lucknow News: ठाकुरगंज में शादी के छह साल बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम के दौरान हंगामे की सूचना पर ठाकुरगंज और चौक पुलिस मौके पर पहुंची।
शादी और परिवार की जानकारी आजाद नगर रामनगर माल निवासी परमेश्वर ने बताया कि उन्होंने 8 दिसंबर 2020 को बेटी आरती की शादी राजा विहार ठाकुरगंज निवासी सूरज उर्फ गोलू राठौर से की थी। सूरज सफाईकर्मी का काम करता है। दोनों के दो बच्चे हैं 4 साल का बेटा शिवांश और 5 महीने की बेटी है। परमेश्वर का आरोप है कि शादी के बाद से ही सूरज आरती से मारपीट करता था। मंगलवार शाम 6 बजे सूरज ने फोन कर बताया कि आरती की तबियत खराब है। जब परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.