लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने युवक से साढ़े चार लाख रुपए रुपए ऐंठ लिए। सऊदी अरब में कंपनी में पद खाली न होने पर पीड़ित किसी तरह भारत लौटा। आरोपी से वापस रुपए मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बाजारखाला पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 2.30 लाख की ठगीआरोपी के बारे में जानकारी बाजारखाला निवासी मोनिस हसन ने बताया कि राजाजीपुरम के पत्थरकटा के इरफान खान ने गल्फ कंट्री में नौकरी लगवाने का दावा किया था। इसके एवज में पांच लाख रुपए मांगे थे। मोनिस ने इरफान को 30 मार्च से एक दिसंबर 2022 तक कई बार में साढ़े चार लाख से अधिक रुपए दिए। आरोपी ने नौकरी लगवाने का दावा कर पीड़ित को सऊदी अरब भेजा था। जब मोनिस सऊदी अरब पहुंचा तो पता च...