लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: लखनऊ, कार्यालय संवाददाता दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र्र के तत्वावधान में राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान ने वर्ष 2026 की विज्ञान संगोष्ठी की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ.दिनेश कुमार ने बताया कि कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चिंतन, अनुसंधान की प्रवृत्ति और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी का इस वर्ष विषय 'भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं एवं चुनौतियां रखा गया है।डॉ. दिनेश कुमार के मुताबकि प्रतियोगिता चार चरणों में होगी। पहला चरण जिले स्तर पर चार से सात अगस्त में होगा। इसमें पहला व दूसरा स्थान पाने वालने विद्यार्थी मण्डल स्तर हिस्सा लेंगे। मण्डल स्तर पर यह प्रतियोगिता 19 से 22 अगस्त के बीच होगी। इसके पहले...