लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: शहर के विकास कार्यों में सुस्ती और ढिलाई पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। बुधवार को लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में सीएनडीएस द्वारा संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की। इसके बाद वह निर्माणाधीन नवीन नगर निगम मुख्यालय भवन का जायजा लेने पहुंच गईं। मौके पर काम की रफ्तार धीमी देख और अनावश्यक देरी देखकर ठेकेदार संदीप सिंह को जमकर फटकार लगाई। नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ निरीक्षण पर निकलीं महापौर ने स्पष्ट लहजे में अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को हिदायत दी कि नगर निगम की विकास परियोजनाओं में किसी भी सूरत में लापरवाही या लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि तय समयावधि के भीतर गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना निर्माण कार्य पूरे होने चाहिए। बैठक व निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ...