लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: गोमती नदी का बढ़ता जलस्तर फैजुल्लागंज की रिहायशी बस्तियों के बाद अब प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच गया है। कुड़ियाघाट, चंद्रिका देवी मंदिर परिसर, गोमती रिवर फ्रंट और हनुमंत धाम में नदी का पानी भर जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जहां आम दिनों में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की चहल-पहल रहती थी, वहां अब पानी के फैलाव से निराशा और असुविधा का माहौल है। गोमती के बढ़ते जलस्तर ने शहर की आस्था, पर्यटन और पहचान को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इन स्थलों के वीडियो बाढ़ के हालात बयां कर रहे हैं। कुड़ियाघाट का बदला नजारा यह भी पढ़ें- Lucknow News: बाढ़ के सड़े पानी में जिंदगी, बीमारी और दहशत का पहरा कुड़ियाघाट का बदला नजारा धार्मिक व सांस्कृतिक केंद्र कुड़ियाघाट की सीढ़ियों तक पानी पहुंच ...