लखनऊ, जुलाई 14 -- Lucknow News: लखनऊ। कृष्णा नगर इलाके में पंचर की दुकान लगाने वाले मूल रूप से बिहार निवासी दुकानदार लल्लन कुमार पासवान के मुताबिक रविवार की रात करीब 10 बजे नरेश म‌दान उनकी दुकान पर आया। जबरन वसूली मांगने लगा। गालियां दीं। पीड़ित ने वसूली देने से मना किया तो उसे मारा पीटा। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की ओर से नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। --------निर्माणाधीन मकान से तार चोरीलखनऊ। आशियाना इलाके में घुमंतू चोरों ने निर्माणाधीन मकान से वायरिंग के तार चोरी कर लिए। पुलिस आरोपी को टरकाती रही। दो सप्ताह बाद आशियाना पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी1 निवासी किरन श्रीवास्तव के मुताबिक उनके सेक्टर एम स्थित प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा है। पीड़िता के अनुसार 26 व 27 ...