Lucknow News: वक्फ बचाने को उलेमाओं की सरपरस्ती में अहलेबैत यूथ काउंसिल का गठन
लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: छोटा इमामबाड़ा स्थित ट्रस्टी रूम में अहलेबैत यूथ काउंसिल के गठन का ऐलान किया गया। यह कमेटी तमाम उलमा-ए-किराम की सहमति से गठित की गई है। सभी उलमा इस कमेटी के सरपरस्त रहेंगे। कमेटी का मुख्य उद्देश्य औकाफ की हिफाजत करना, औकाफ में हो रही कथित लूट और अनियमितताओं के ख़िलाफ आवाज़ उठाना तथा समाज के हक और इंसाफ की लड़ाई को मज़बूती से आगे बढ़ाना है। मौलाना कल्बे जवाद नकवी साहब ने अहलेबैत यूथ काउंसिल को मज़बूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि औकाफ के मामलों में एकजुट होकर आवाज़ उठाना वक़्त की अहम ज़रूरत है। उन्होंने औकाफ में हो रही कथित लूट के खिलाफ जल्द ही बड़े पैमाने पर जनशक्ति प्रदर्शन करने की बात कही और तमाम उलमा से इसमें पूरी मज़बूती के साथ शामिल होने की अपील की। मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी साहब ने बैठक में मशव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.