Lucknow News: लोहिया संस्थान में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, काम छोड़ प्रशासनिक भवन घेरा
लखनऊ, सितम्बर 22 -- Lucknow News: लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। लोहिया संस्थान में सफाई कर्मियों ने मंगलवार को प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन किया। यह सफाईकर्मी सोमवार को इमरजेंसी में टॉयलेट में नवजात का शव देखने वाले दो साथियों के साथ सुरक्षा गार्डों के पीटे जाने से की घटना से भारी नाराज हैं। 100 से अधिक सफाई कर्मियों ने प्रशासनिक भवन का घेराव कर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने संस्थान प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और दोनों साथियों को न्याय दिलाने की मांग उठायी। पीटे गए दोनों सुरक्षाकर्मियों ने विभूतिखण्ड थाने में सुरक्षा अधिकारी व सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान संस्थान में साफ सफाई काम कई घंटे तक प्रभावित रहा। लोहिया संस्थान में आउटसोर्सिंग के तहत बड़ी संख्या में सफाई कर्मी काम कर रहे हैं। काम के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.