लखनऊ, सितम्बर 21 -- Lucknow News: लोहिया संस्थान की इमरजेंसी के ट्राएज क्षेत्र स्थित टॉयलेट में सोमवार सुबह मृत नवजात मिलने से हड़कंप मच गया। सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर नवजात पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इमरजेंसी के डॉक्टरों और अधिकारियों को सूचना दी। संस्थान प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव कब्जे में ले लिया। अब पुलिस नवजात को टॉयलेट में छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिसनवजात को टॉयलेट में कब लाया गया? उसे कौन लेकर आया? क्या वह अस्पताल में ही पैदा हुआ था या बाहर से लाया गया? नवजात की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है। इमरजेंसी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से नवजात को वहां लाने वाले व्यक्ति की पहचान में मदद मिल...