Lucknow News: लोहिया में एंबुलेंसकर्मी की पिटाई करने वाले दलाल पुलिस के रडार पर
लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: लोहिया संस्थान की इमरजेंसी के बाहर सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी की पिटाई के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस पहले दलाली के आरोप में जेल जा चुके लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। सोमवार को पीड़ित एंबुलेंसकर्मी को मुकदमा दर्ज कराने के लिए बुलाया गया। लेकिन डर के चलते वह थाने नहीं पहुंचे। अयोध्या निवासी दिल के मरीज शिव रतन को परिजन शनिवार सुबह करीब छह बजे 108 एंबुलेंस से केजीएमयू ले गए थे, लेकिन बेड न मिलने पर चालक उन्हें लोहिया संस्थान की इमरजेंसी ले आया। जब परिवारीजन मरीज को भर्ती कराने की प्रक्रिया में जुटे थे। तभी ईएमटी जितेंद्र शर्मा के सीयूजी नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने मरीज की जानकारी मांगते हुए उसे बाहर लाने को कहा। ईएमटी ने जानकारी देने से मना कर दिया।आरोप है कि इसके बाद तीन दलाल एंबुलेंस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.