लखनऊ, सितम्बर 22 -- Lucknow News: गोमती नगर में परिजनों के साथ ऑटो से जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने बैग लूट लिया। पीड़िता की शिकायत पर गोमती नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। गोमती नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि अयोध्या रोड निवासी निष्ठा खरे के मुताबिक वह 20 सितंबर की रात गोमती नगर रेलवे स्टेशन से ऑटो से पति, बेटे के साथ घर जा रही थीं। रात करीब पौने 12 बजे गोमती नगर के लोहिया चौराहे के पास पहुंची थीं। तभी एक बाइक से आए दो बदमाश ने उनके हाथ से पर्स लूट लिया। घटना से पीड़िता घबरा गईं। पीड़िता के मुताबिक पर्स में सोने की चेन, अंगूठी, आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, नौ हजार रुपए नकद थे। पीड़िता अगले दिन गोमती नगर थाने पहुंचीं और शिकायत की। गोमती नगर के अतिरिक्त इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना स्थल पर ...