Lucknow News: लोहिया गेट पर दलालों का आतंक, फुटेज पुलिस को सौंपा
लखनऊ, अक्टूबर 18 -- Lucknow News: लोहिया संस्थान के गेट पर 108 एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) की पिटाई के मामले में संस्थान प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने घटना का सीसीटीवी फुटेज निकालकर पुलिस को सौंप दिया है और दलालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि, 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। इस घटना ने एक बार फिर मरीजों की दलाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अयोध्या निवासी दिल के मरीज शिव रतन को परिजन शनिवार सुबह 108 एंबुलेंस से केजीएमयू लारी कार्डियोलॉजी ले गए थे। वहां बेड न मिलने पर चालक उन्हें लोहिया संस्थान की इमरजेंसी ले आया। जब परिजन मरीज को भर्ती कराने की प्रक्रिया में जुटे थे, तभी ईएमटी जितेंद्र शर्मा के सीयूजी नंबर पर कॉल आई। फोन करने वाले ने मरीज की डिटेल मांगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.