लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: आशियाना स्थित लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में अब बवासीर, फिशर और फिस्टुला समेत कई बीमारियों का इलाज आधुनिक लेजर तकनीक से होगा। शुक्रवार को अस्पताल में लेजोट्रॉनिक्स लेजर मशीन से ऑपरेशन और इलाज का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान मरीजों के ऑपरेशन भी किए गए। मशीन इंडिया प्रेस्टीसाइड्स लिमिटेड के निदेशक विश्वास स्वरूप अग्रवाल ने सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई है। अस्पताल के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि नई दिल्ली के लेजर प्रोक्टोलॉजिस्ट डॉ. एएस चिलाना और वास्कुलर सर्जन डॉ. संतोष कुमार तिवारी ने अस्पताल के डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया। इसमें पाइल्स, फिशर, फिस्टुला, पाइलोनाइडल साइनस और नसों से जुड़ी बीमारियों के इलाज की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Agra News: लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की 'हॉलो-एंट्र...