Lucknow News: लोकबंधु में गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच ठप
लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: आशियाना स्थित लोकबंधु अस्पताल में बीते दो दिनों से एक अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। शिकायत के बावजूद अधिकारी मशीन दुरुस्त कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसकी वजह से गर्भवती महिलाओं की जांच ठप हो गई है। महिलाएं निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से जांच कराने को मजबूर हैं। लोकबंधु अस्पताल में तीन अल्ट्रासाउंड मशीन हैं। दो रेडियोलॉजिस्ट और एक सोनोलॉजिस्ट तैनात हैं। दो मशीनों पर सामान्य बीमारी से पीड़ित 70 से 80 मरीजों जांच की जाती है। जबकि तीसरी मशीन से गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। दो दिन पहले गर्भवती महिलाओं की जांच कराने वाली मशीन बिगड़ गई। प्रतिदिन 50 से 60 गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच की जा रही थी। शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं ने जांच ठप होने से नाराज होकर हंगामा किया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.