लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान फर्श पर गिरने से नवजात की मौत के मामले में कृष्णानगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन को नोटिस जारी कर ड्यूटी के दौरान मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ का चार्ट तलब किया है। इसके साथ ही डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से पूछताछ की तैयारी कर रही है। पुलिस अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का सीसी फुटेज से ब्योरा जुटा रही है। सीसी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। उधर, पीड़ित परिवार ने मामले में उच्चस्तरीय जांच और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से न्याय की मांग की है। पीड़ित शुभम पाल एलडीए कॉलोनी के रहने वाले हैं। शुभम ने लोकबंधु अस्पताल के अज्ञात डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के खिलाफ कृष्णानगर थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शुभम के मुताबिक पांच जुला...