लखनऊ, जुलाई 13 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। वामदलों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरकार की नीतियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए वामदलों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसीएम पंचम को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान भाकपा माले के जिला प्रभारी रामेश सिंह सेंगर ने कहा कि लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और अयोध्या चढ़ावा चोरी के दोषियों को जेल भेजे जाने की मांग की। भाकपा (मार्क्सवादी) की जिला सचिव मधु गर्ग ने शहर के बीच धरना प्रदर्शन की जगह मुकर्रर किये जाने और विरोधी दलों के ऊपर किए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान भाकपा के जिला मंत्री परमानंद और फारवर्ड ब्लॉक के ...