Lucknow News: लेसा हेल्प डेस्क पर अवैध वसूली का आरोप, एमडी से शिकायत
लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: हुसैनगंज उपकेंद्र के हेल्प डेस्क पर सोलर लोड बढ़ाने, नाम परिवर्तन और केवाईसी सहित अन्य कार्यों के लिए बिना पैसे लिए काम नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। मामले में प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं। 27 जून 2026 को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हेल्प डेस्क पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर फराह फातिमा द्वारा सोलर लोड बढ़ाने, नाम बदलने और केवाईसी कराने के नाम पर कथित रूप से पैसे की मांग की जाती है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत होने वाले कार्यों के लिए भी उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत पत्र पर कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.