Lucknow News: लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किये राहत कार्य
लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: लंबित मांगों को लेकर लेखपाल संघ का आंदोलन जारी है। शनिवार को मोहनलालगंज, सदर, बीकेटी समेत जिले की सभी तहसीलों में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर थाना दिवस में कार्य किया। वहीं, फैजुल्लागंज में आपदा के कार्य में लगे लेखपाल भी काली पट्टी बांध कर दिनभर राहत कार्यों में जुटे रहे। जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि 16 वर्षों से भत्तों में बढ़ोतरी न होना, नवनियुक्त लेखपालों का स्थायीकरण लंबित रहना, तकनीकी पद घोषित न करना और ग्राम सचिवालयों में बुनियादी सुविधाओं व सुरक्षा के बिना ड्यूटी लगाने जैसी मांगों पर शासन ध्यान नहीं दे रहा है। लेखपाल संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि काली पट्टी बांधकर सभी लेखपाल फैजुल्लागंज में आपदा और राहत के कार्य में दिन-रात लगे हैं। यह भी पढ़ें- Pratapga...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.