लखनऊ, नवम्बर 10 -- Lucknow News: एक्यूआई 245 तक पहुंचा, कई घंटों तक सांस लेना हुआ मुश्किल, लालबाग और अलीगंज सबसे प्रदूषित कई इलाकों में दिवाली की रात पीएम 2.5 का स्तर 500 के पार पहुंच गया यह भी पढ़ें- लखनऊ से वाराणसी तक धुआं-धुआं आसमां, सुबह की हवा भी जहरीली, आगरा में एक्यूआई 450 पार लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। दिवाली पर हुई जमकर आतिशबाजी ने नवाबों के शहर की हवा में जहर घोल दिया। पटाखों से निकले धुएं के गुबार ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। रात होते-होते बारूद की गंध इतनी तेज हो गई कि लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। कई घंटों तक शहर में दमघोंटू हालात बने रहे। आसमान में धुएं की परत छा गई और वातावरण में पटाखों की गंध बनी रही। इसका असर अगले दिन भी हवा की गुणवत्ता पर दिखाई दिया। सोमवार शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडे...