Lucknow News: लिवर की बीमारी से त्रस्त अधेड़ ने जान दी
लखनऊ, सितम्बर 8 -- Lucknow News: बीकेटी इलाके के भैंसामऊ गांव में मंगलवार को लिवर की बीमारी और दर्द से परेशान अरविंद (50) ने जान दे दी। घर के अंदर कमरे में मंगलवार सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला। बीकेटी इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह के मुताबिक भैंसामऊ निवासी अरविंद ड्राइवर का काम करते थे। वह लंबे समय से लिवर की बीमारी से परेशान थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कमरे में फंदे पर अरविंद का शव लटका देख परिवारीजनों उसे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के बेटे अजीत रावत ने पुलिस को बताया कि पिता ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.