Lucknow News: लालबाग में मनचले को युवती ने चप्पलों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
लखनऊ, अगस्त 5 -- Lucknow News: लालबाग इलाके में बुधवार दोपहर एक मनचले को अभद्र टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। भाई को टिफिन देने निकली एक युवती ने सड़क पर ही चप्पल निकाल ली और आरोपी को करीब पांच सौ मीटर तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। महज एक मिनट में 30 से अधिक बार युवती ने मनचले को पीटा। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भीड़ इकट्ठा होने और आरोपी के माफी मांगने के बाद युवती ने उसे छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पीड़िता के मुताबिक वह बुधवार दोपहर अपने भाई को टिफिन देने जा रही थी। लालबाग से ओडियन सिनेमा की तरफ जाते समय रास्ते में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने उस पर अभद्र टिप्पणी की। युवती ने पहले मौके पर ही विरोध किया, लेकिन आरोपी बाज नहीं आया। इससे गुस्साई युवती ने चप्पल उतारी और आरोपी की पिटाई शुरू कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.