Lucknow News: लविवि में कबड्डी चयन ट्रायल में 190 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की पुरुष एवं महिला टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रांजपे पवेलियन ग्राउंड में आयोजित चयन ट्रायल में करीब 190 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इनमें लगभग 120 पुरुष और 70 महिला खिलाड़ी शामिल रहे। लखनऊ विश्वविद्यालय एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य ने बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, फुर्ती, शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का आंकलन किया गया। चयन प्रक्रिया के अगले चरण में योग्य खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट के लिए चुना जाएगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। कबड्डी क्लब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.