लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: सहकारिता विभाग ललितपुर और झांसी में अनाज का भंडारण करने के लिए गोदाम बनवाएगा। दोनों गोदामों की कुल भंडारण क्षमता 65,000 टन होगी। गोदाम बनवाने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसके लिए जमीन राज्य भंडारण निगम को निशुल्क जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 मई 2025 को सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में बुंदेलखंड क्षेत्र में गोदाम बनवाने के लिए जमीन की उपलब्धता के लिए संबंधित विभागों से समन्वय करके भंडारण क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए थे। यह दोनों भंडार गृह बनवाए जा रहे हैं। इसमें दलहन, तिलहन, ज्वार, बाजरा आदि के साथ-साथ किसानों द्वारा उपजाए गए सभी अनाजों का भंडारण किया जाएगा। झांसी में बन रहे गोदाम की क्षमता 30,000 मीट्रिक ...