लखनऊ, नवम्बर 7 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर कहा कि क्या अब महसूस हो रहा है कि चुनाव बेहद करीब आ गए हैं? देर से ही सही सद्बुद्धि तो आई। अब लगे हाथ मथुरा और काशी की तारीखों की भी घोषणा कर दीजिए।अखिलेश यादव को संबोधित एक अन्य पोस्ट में ओपी राजभर ने कहा कि आपके (अखिलेश के) बाराबंकी विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव, किसानों की जमीन हड़पने पर इस कदर उतारू हुए कि जमीन हड़पने में अड़ंगा बन रहे एक हाईकोर्ट और बाराबंकी के जुझारू अधिवक्ता राम मनोहर यादव के युवा बेटे को निर्दयता से मरवा दिया। बावजूद इसके आप मुंह सिल के बैठे हैं। क्यों? क्योंकि मारने वाला विधायक आपका अपना 'यादव' है। जि...