लखनऊ, सितम्बर 2 -- Lucknow News: बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने मंगलवार को लखनऊ रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। अभियान में कुल 113 मामले पकड़े गए और यात्रियों से 79,820 रुपये का रेल राजस्व व जुर्माना वसूला गया। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन और सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता के नेतृत्व में स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों और प्लेटफार्म पर जांच की गई। इस दौरान नौचंदी एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, फरक्का एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, गंगा सतलुज एक्सप्रेस और जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों की जांच की गई। इस जांच में उक्त मामले पकड़े गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...