Lucknow News: लखनऊ समेत सात शहरों में 207 संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी
लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ समेत सात शहरों में आवासीय, व्यावसायिक और शैक्षिक संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी कराने जा रहा है। इसके तहत राजधानी की विभिन्न योजनाओं में खाली पड़े भूखंडों और अन्य संपत्तियों को बेचा जाएगा। इच्छुक लोग चार नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि पांच नवंबर को ई-नीलामी होगी। दशहरा और दीपावली के अवसर पर परिषद कोई बड़ी आवासीय योजना शुरू नहीं कर सका है। ऐसे में पहले से संचालित योजनाओं में खाली संपत्तियों को नीलामी के जरिए बेचने की तैयारी है। लखनऊ में अवध विहार योजना, डायमंड डेयरी योजना, इंदिरा नगर, इंदिरा नगर विस्तार, आम्रपाली योजना, राजाजीपुरम, विकास नगर और वृंदावन आवासीय योजना समेत अन्य क्षेत्रों में संपत्तियां उपलब्ध हैं। लखनऊ के अलावा मेरठ, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.