लखनऊ, जुलाई 22 -- Lucknow News: कजरी से किया सावन का स्वागत लखनऊ, संवाददाता।लखनऊ वीमेंस एसोसिएशन की सदस्यों ने बुधवार को गीत, संगीत व नृत्य के बीच सावन का स्वागत किया। वहीं एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। महात्मा गांधी मार्ग स्थित भवन में आयोजित चुनाव में प्रतिमा वाजपेयी को अध्यक्ष व अमिता शुक्ला को सचिव चुना गया। इसके साथ ही ज्योति कौल को संरक्षिका, मधु माथुर व डॉ सरोजनी सक्सेना को उपाध्यक्ष, कमल गुप्ता को सह सचिव, नीलिमा मोहन को कोषाध्यक्ष और कांती गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। रेखा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, मधुबाला, मनोरमा मिश्रा, कनक वर्मा व नीरा मिश्रा को सदस्य चुना गया। इसके बाद सावन के स्वागत में सावन के मनभावन गीतों की प्रस्तुति हुई। सुचिता शुक्ला ने कजरी लोकगीत रिमझिम बरसे बदरिया गुइया गावे रे कजरिय...