लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में एमकॉम तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की समर इंटर्नशिप की वाइवा-वॉयस परीक्षा 23 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार की ओर से जारी सूचना में विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर विभाग में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा की तिथि और समय का विशेष ध्यान रखें तथा समय से विभाग में उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...