Lucknow News: लखनऊ में दो बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की कैद
लखनऊ, नवम्बर 5 -- Lucknow News: नाका इलाके में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी मनोज कुमार मौर्या को पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने 20 वर्ष की कठोर सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर पचास हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी वजीरगंज इलाके का रहने वाला है। अभियोजन की ओर से अदालत को बताया गया कि पीड़ित बच्चियों के पिता ने 13 अक्तूबर 2021 को नाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया है कि वादी की पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने कारण वह उसके साथ सिविल अस्पताल में था। उसकी दोनों पुत्रियां उम्र लगभग 6 वर्ष एवं 5 वर्ष 12 अक्तूबर को अपने नानी के घर राजेंद्र नगर में रहने के लिए गई थीं। दूसरे दिन जब दोनों बेटियां घर आईं तो उन्होंने बताया कि मनोज अंकल (आरोपी) ने उनके होठों एवं शरीर में काटा एवं नोचा है। इसके अलावा आरोपी ने दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.